MG Hector plus New price list
एमजी हेक्टर और हेक्टर प्लस की कीमतों में अब 40,000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद अब इसकी कीमत भारतीय बाजार में 15 लाख रुपए एक्स शोरूम के साथ शुरू होती है।
Variant | Price Hike |
---|---|
Style Petrol | Rs. 27,000 |
Shine Petrol | Rs. 31,000 |
Smart Petrol | Rs. 35,000 |
Smart Pro Petrol | Rs. 35,000 |
Sharp Pro Petrol | Rs. 35,000 |
Savvy Pro Petrol | Rs. 27,000 |
Shine Diesel | Rs. 31,000 |
Smart Diesel | Rs. 30,000 |
Smart Pro Diesel | Rs. 40,000 |
Sharp Pro Diesel | Rs. 40,000 |
MG Hector plus
एमजी हेक्टर को भारतीय बाजार में कुल 5 वेरिएंट के अंदर पेश किया जाता है, जिसके अंदर Style, Smart, Smart Pro, Sharp pro और टॉप मॉडल Savvy Pro शामिल हैं। इसके साथ ही दो ड्यूल टोन और 6 मोनोटोन रंग विकल्प में पेश किया जाता हैं। नीचे इसके रंग विकल्प के बारे में जानकारी दी गई हैं।
यह एक प्रॉपर 5 सीटर एसयूवी हैं, और अगर आप इसके Plus वेरिएंट की तरफ जाते है, तो उसमें 6 सीटर और 7 सीटर लेआउट का विकल्प मिलता है।
MG Hector plus Engine
बोनट के नीचे इसे संचालित करने के लिए दो इंजन विकल्प का प्रयोग किया जाता है। 1.5 लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन जो की 143 बीएचपी और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। और दूसरा 2.0 लीटर डीजल इंजन जो की 170 बीएचपी और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। दोनों इंजन विकल्पों में स्टैंडर्ड तौर पर सिक्स स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है जबकि इसके पेट्रोल यूनिट में सीबीटी गियर बॉक्स ऑफर किया गया है।
कंपनी का दावा किया गया माइलेज 15.18 kmpl का है।
MG Hector plus Features list
सुविधाओं में इसे कई बेहतरीन तकनीकी के साथ संचालित किया जाता है। इसमें 14 इंच टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ 7 इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्राइड ऑटो के साथ एप्पल कारप्ले और बेहतरीन कार कनेक्टिविटी तकनीकी मिलती है। इन सब के अलावा भी इसमें अब एडवांस टर्न इंडिकेटर दिया गया है, जो कि आपके स्टीयरिंग व्हील घूमने के साथ इंडिकेट करता है। यह सुविधा अभी तक किसी और गाड़ी में देखने को नहीं मिला है।
0 टिप्पणियाँ